कावड़ यात्रा मे काशीपुर का स्वास्थ्य विभाग रहेगा मुस्तैद

काशीपुर । सावन की कावड़ यात्रा का आगाज हो चुका है शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर 31 जुलाई से कूच करने लगें इस कावड़ यात्रा का समापन 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के जलाभिषेक के साथ होगा… शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए अपने स्थानीय शिवालियों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे इस कावड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद रहेगा .. और कावड़ यात्रियों के रूड पर जगह-जगह शिव भक्तों के लिए कैंप लगाकर सुविधा उपलब्ध कराएगा, ताकि कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। आज से सावन कावड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है, इसी के चलते प्रशासन ने कांवरियों के सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं, यहां बता दें कि पिछले कई दशकों से कावड़ यात्रियों के लिए काशीपुर का एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय गंगे बाबा रोड से लेकर चैती मंदिर तक जगह जगह भोलो की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाता चला आ रहा है, आज जब इस विषय में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण भारद्वाज से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध है और कांवरियों के लिए अभी उनके पास कैंप लगाने का उच्च अधिकारियों का फरमान नहीं आया है फरमान आने के बाद शीघ्र ही स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कवररियो की सुरक्षा के लिए सारे इंतजाम अस्पताल में मौजूद है। उन्होंने कहा कि किसी भी भोले को कोई भी परेशानी होती है तो वह 108 की मदद से काशीपुर राजकीय चिकित्सालय आ सकते हैं, उनके लिए 24 घंटे अस्पताल में सुविधा उपलब्ध है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment