बड़ी तादाद में मिला ढेला नदी से बायोमेडिकल वेस्ट, स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त

काशीपुर। नगर के कुछ निजी अस्पताल बायोमेडिकल वेस्ट ढेला नदी के पुल के नीचे दबा रहे थे जिसका खुलासा तब जब गोरक्षा दल से जुड़े अभिषेक अपने साथियों के साथ एक मृत मवेशी को दफनाने के लिए ढेला पुल के नीचे नदी किनारे पहुंचे। बता दे कि जब उन्होंने फावड़े से नदी किनारे खोदना शुरू किया तो रेत के नीचे बड़ी मात्रा में बायोमेडिकल वेस्ट दबा मिला। इतनी भारी तादाद में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने से जहां संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका पैदा हो गई है। यहां यह भी बता दे की इस्तेमाल की गई सिरिंज, इंजेक्शन की खाली शीशियां और अन्य चिकित्सीय अपशिष्ट खुले में पड़े मिलने से स्थानीय लोगों ने इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बायोमेडिकल वेस्ट कब से वहां पड़ा है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। नदी किनारे पशु चरने आते हैं और आसपास बच्चे भी खेलते रहते हैं। ऐसे में सिरिंज जैसी नुकीली वस्तुओं से पशुओं और लोगों के घायल होने तथा संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अब देखना है कि कब तक मामले से संबंधित अधिकारियों की नींद खुलती है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment