विधि-विधान के साथ भगवान गणेश, माता पार्वती एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

काशीपुर। मुंशी राम चौराहा के समीप स्थित शिव मंदिर में श्री शिव परिवार एवं श्रीराम भक्त हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश, माता पार्वती एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्र निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद देव प्राण-प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक एवं प्रतिमाओं का श्रृंगार किया गया। हवन एवं पूर्णाहुति के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के तहत आज अपराह्न सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। शाम तक कार्यक्रम जारी रहने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन में पंडित शंकुल शर्मा, अश्वनी वर्मा, पूनम वर्मा, विदेश वर्मा, निर्मित वर्मा, मुकेश शर्मा, शेऽर अरोड़ा, गीता अरोड़ा, एकता अरोड़ा, ललित अरोड़ा, राधा शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment