काशीपुर। नगर क्षेत्र में सूखे नशे और नशीले इंजेक्शनों का कथित कारोबार लंबे समय से पैर पसार रहा है। सूत्रों की माने तो पुलिस नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में फिसड्डी साबित हो रही है, जबकि दूसरी ओर वाहन चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों, गरीब मजदूरों और स्कूली बच्चों के परिजनों को परेशान किया जा रहा है।बतादें कि कटोराताल चौकी क्षेत्र में पिछले लम्बे अर्से से सूखे नशे व नशीलें इंजेक्शनों का कारोबार एक सुरसा की तरह रूप ले चुका है जिस पर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जिसका ताजा परिणाम अभी हाल ही में घटित हुई दो घटनाओं से लगाया जा सकता है। बतातें चलें कि चीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास सूखा नशा करने के दौरान दो नशेड़ियों में आपसी विवाद होने पर एक नशेड़ी ने दूसरे नशेड़ी की छाती में चाकू घोंप उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना के दो चार दिन बाद ही एक नशेड़ी अपने दोनों हाथों में धारदार बड़े चाकू लेकर बेखौफ शिवनगर कालोनीवासी व चीमा रेलवे फाटक पर लोगों को धमकाता दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों की आंखों में धूल झोंक उक्त युवक हाथों में चाकू लिए देखते ही देखते फरार हो गया था। इन दोनों घटनाओं से चीमा चौराहा व चीमा रेलवे फाटक के आसपास क्षेत्र में नशेड़ियों के कारण दहशत का माहौल अभी भी देखने को मिल रहा है। नशे के बढ़ते कारोबार के चलते कटोराताल चौकी पुलिस आजकल सुर्खियों में बनी हुई है। चौकी क्षेत्र के नागनाथ मंदिर चौक, चीमा चौराहा, चीमा रेलवे फाटक, स्टेडियम चौराहा, सरकारी अस्पताल के बराबर में बाग में, बड़े गुरूद्वारे के पीछे, विजय नगर नई बस्ती, मानपुर रोड आदि स्थानों पर सूखे नशे व नशीले इंजेक्शनों का कारोबार बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। इन चौराहों पर खड़ी ई-रिक्शाओं, चाय, ठेले-खोखों पर एक बात आम सुनी जा सकती है कि कोटाबाग का माल सबसे बढ़िया होता है। जिन मुखबिरों का हवाला देते हुए पुलिस हर केस का वर्कआउट करने का दावा करती है वहीं अगर इन स्थानों पर भी स्वयं या अपने मुखबिरों को चौकस रखे तो काफी हद तक चौकी क्षेत्र में इस अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सकता है। जबकि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिले के कप्तान नशे के कारोबार को लेकर गंभीर है और समय-समय पर जिले के कप्तान नशे के कारोबार को लेकर पुलिस को रोकथाम के लिए अभियान चलाने की बात भी कहते आए हैं लेकिन नशे पर अंकुश लगाने में अभी कटोरा ताल पुलिस असमर्थ नजर आ रही है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
