बार ने किया पवित्र सावन माह में विश्व शांति की कामना को लेकर विशाल भंडारे का आयोजन

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से पवित्र सावन माह में विश्व शांति की कामना को लेकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली रहे। हवन-पूजन एवं आरती के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे और सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सावन माह में विश्व शांति की कामना को लेकर भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और शांति का संदेश जाता है।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्र, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित अब्दुल सलीम एडवोकेट, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment