काशीपुर। बीती 14 अगस्त को हरीश कुमार पुत्र पदीराम निवासी कवि नगर, काशीपुर द्वारा कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि रामनगर रोड पर अनन्या होटल के पास फ्लाईओवर के नीचे से एक साधुनुमा व्यक्ति द्वारा उसकी हीरा जड़ित सोने की अंगूठी कीमती लगभग 2 लाख रुपये को सम्मोहन के जरिये लेकर भाग गया। जिसके आधार पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर द्वारा टीम का गठन कर घटना का अनावरण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रो के CCTV कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर और मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक संजय सिंह, उप निरीक्षक कौशल भाकुनी, कांस्टेबल किरन कुमार मेहता व इन्द्र कुमार के द्वारा दौराने तलाश माल मुल्जिम व सुरागरसी -पतारसी के व मुखबिर खास की सूचना पर सूर्या चौकी से आगे फरीदनगर को जाने वाले रास्ते के पास से इंडिया नाथ पुत्र किशन नाथ निवासी प्रतीतपुर कल्याणपुर धर्मशाला जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित हीरा जड़ित सोने की अंगूठी कीमत 2 लाख रुपये को बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
