काशीपुर। खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विपिन कुमार को उत्तराखंड सरकार की ओर से खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विपिन की इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में विपिन कुमार एथलेटिक्स प्रशिक्षक सरफराज चौधरी से एथलेटिक्स की बारीकियां सीख रहे हैं। वह पिछले दो वर्षों से स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में सरफराज चौधरी के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2025 में आयोजित नेशनल पैरा एथलेटिक्स गेम्स में विपिन कुमार ने शॉटपुट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। विपिन कुमार कोच सरफराज चौधरी के निर्देशन में लगातार मेहनत कर रहे हैं। उनकी लगन और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए उनसे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। उनकी उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
