मुख्यमंत्री निरंतर गरीबों का दुख दर्द बांटने में पीछे नहीं, कई जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता

काशीपुर। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त आर्थिक सहायता के चेक क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए। सहायता राशि पुत्री के विवाह, गंभीर बीमारी के उपचार, आजीविका के साधन उपलब्ध कराने, पति के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण तथा अग्निकांड जैसी आपदाओं से प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई।इस मौके पर विधायक त्रिलोक चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होकर उनके जीवन में आशा और विश्वास का संचार भी कर रही है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रहा है।विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जनहितैषी नेतृत्व में प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का संस्कार है और जनकल्याण ही भाजपा की पहचान है। इसी भावना के साथ क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संकट के समय मिलने वाली सहायता उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने में कुछ राहत देती है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली हरसंभव सहायता दिलाने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त आर्थिक सहायता के कुल 2 लाख 16 हजार रुपये की राशि के सात चेक जरूरतमंद लाभार्थियों को वितरित किए। विधायक चीमा ने ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी मिसरो देवी को 20 हजार रुपये, सुभाषनगर निवासी पवन शर्मा को 20 हजार रुपये तथा आनंद विहार कॉलोनी निवासी पार्वती बिष्ट को पुत्री के विवाह के लिए 25 हजार रुपये का चेक दिया गया। कटोराताल निवासी इशरत जहां को उपचार के लिए 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। वहीं महेशपुरा निवासी लतीफ अहमद को 25 हजार रुपये तथा डिफेंस कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी को आजीविका के लिए 50 हजार रुपये की सहायता दी गई। दुर्गा कॉलोनी निवासी अंजुला देवी को अग्निकांड से हुए नुकसान के मद में 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment