किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में कृषि से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा

काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वैज्ञानिकों एवं प्रगतिशील किसानों ने खेती से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया। परिचर्चा में मृदा उर्वरता में लगातार हो रही कमी, सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलन और जल उपयोग दक्षता जैसे विषय प्रमुख रहे। विशेषज्ञों ने मिट्टी की सेहत बनाए रखने और सीमित जल संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काशीपुर के विशेषज्ञ डॉ- अनिल चंद्रा ने नई नकदी एवं बायो-फ्रयूल फसल कैमोलिना पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि विमानन बायो-फ्रयूल के लिए उपयोगी कैमोलिना की खेती कम लागत और कम पानी में की जा सकती है तथा किसानों के लिए यह लाभकारी विकल्प बन सकती है।उन्होंने बताया कि डीआईबीईआर-डीआरडीओ के सहयोगात्मक समझौते के तहत किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और बायबैक यानी अनुबंध खेती की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार, सुभाष चौधरी, किशन सिंह, राजवीर मिश्रा, हरि सिंह, देवेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, कल्याण सिंह, अजय कपूर, अर्जुन सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा और नीतीश कुमार भट्ट समेत कई किसान मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment