काशीपुर में चादरपोशी के साथ दादा मियां मज़ार का उर्स शुरू

काशीपुर। कानूनगोयान मे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल मानी जाने वाली सैय्यद दादा मियां की मजार पर 50 वी सलाना उर्स के मौके पर आसमान की तरफ उठे सैकड़ो हाथो ने मुल्क व कौम की तरक्की व शांति के लिये दुआ की गयी। दादा मियॉ की मजार पर चादरपोशी के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एमए राहुल सहित सेकड़ो अकीदतमंदो ने कब्बालो के साथ चादरो को मुख्य मार्गो पर घुमाते हुये मजार पर जाकर चादरपोशी की। इस बीच कब्बालो ने माहौल को सूफियाना कर दिया तथा सभी धर्मो व वर्गो के लोगो ने चादपोशी मे शिरकत करकें माहौल को गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बना दिया। इस मौके पर इस मौके पर फुरकान उस्ताद की परम्परा को आगे बड़ाते हुये उनके बेटे आलम सैफी के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया जिसमे दूर-दराज से आये जायरीनो के साथ-2 बड़ी संख्या मे स्थानीय लोगो ने भी शिरकत करी। इस अवसर पर डॉ. जफर सैफी ने बताया कि इस ऐतिहासिक मजार पर जो भी अपनी फरियाद लेकर आता है दादा मियॉ उनकी परेशानियेा का निस्तारण करते है। इस मौके पर डॉ. एमए राहुल, मुस्तकीम सलमानी, साजिद खान, अज़हर कस्सार, आसिफ सिद्दीकी, शाहिद मासूमी, आलम सैफी, डॉ. जफर सैफी, बृजेश कादिर, मौ. इरफान, मौ. रफीक, हाजी मौ. रफी, असलम सैफी, मौ. शफी, इस्लाम सन्नो सैफी, तस्लीम सैफी, वसीम सैफी, फईम सैफी, परवेज अख्तर, राजा सैफी, बिट्टू सैफी, अफसर सैफी एडवोकेट, नावेद सैफी एडवोकेट, सलमान सैफी, फरदीन सैफी, फैजी सैफी, आजम सैफी, अली सैफी, हम्जा सैफी, नूर मौहम्मद एडवोकेट, एफयू खान, नितिन कुमार, संजय भल्ला, किट्टू भल्ला, डॉ. अतीक वारसी, डॉ. एमके रजा सहित बड़ी संख्या मे अकीदमंद मौजूद रहेें।फोटो-दादा मियॉ मजार।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment