काशीपुर। घर से लापता किशोरी को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी लवजीत सिंह उर्फ लवी उर्फ सुक्खा निवासी पीलीभीत को गिरफ्रतार किया है।पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर को किशोरी घर से बिना बताए चली गई थी। नौ सितंबर को परिजनों की तहरीर पर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर किशोरी को ग्राम वेरका, अमृतसर से बरामद किया गया। विवेचना और किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 87 बीएनएस तथा धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन और हेड कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल (एसओजी काशीपुर) शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
