अग्निशमन अधिकारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

काशीपुर। आज सुबह घर में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन काशीपुर को शुक्रवार सुबह 7ः29 बजे पीएफटी सेट के माध्यम से शक्तिनगर में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर मनोज मल्होत्रा के घर में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोग कंबल और कपड़ों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मिनी हाई प्रेशर पंप से होज रील फैलाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और लगातार पंपिंग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन टीम में प्रशिक्षु एफएसएसओ काजल कुमारी, चालक दीपक राठौड़ और फायरमैन राजेश शामिल रहे। कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम ने परिजनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और फायर स्टेशन लौट आई।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment