देहरादून। भारतीय सेना में देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होने जा रहे उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को अब प्रदेश में भी सेवा का अवसर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के इस निर्णय से सेना में अपनी सेवाएं दे चुके दोनों जवानों को सैन्य सेवा के बाद प्रदेश में कार्य करने का अवसर मिलेगा। साथ ही,…
Day: October 16, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहरी निकायों के लिए मंजूर किए 400.9 करोड़ रुपये, डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण को भी मिली स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कुल 400.9 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है। पंचम राज्य वित्त आयोग की व्यवस्था के तहत स्वीकृत इस धनराशि में शहरी स्थानीय निकायों के लिए 328 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये तथा तीन गैर-निर्वाचित निकायों के लिए तीन करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति शामिल है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा…
सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2,000; पदोन्नति का रास्ता होगा आसान
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत महिला आरक्षियों के समायोजन, करियर विकास और भविष्य में पदोन्नति के अवसर बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के स्वीकृत पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2,000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत 1,474 अतिरिक्त पदों का समायोजन पुलिस के अन्य संवर्गों और शाखाओं में स्वीकृत पदों से किया जाएगा। सरकार के इस कदम से वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन का…
विधायक के प्रयास के चलते दो विद्यालयों के उच्चीकरण को मिली मंजूरी
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के प्रयास के चलते ग्राम सभा मानपुर और शिवलालपुर अमर झंडा स्थित दो विद्यालयों के उच्चीकरण को मंजूरी मिली है। इस उपलब्धि पर विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के उच्चीकरण से विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनकी शिक्षा जारी रखने के अवसर बढ़ेंगे और बीच में पढ़ाई छूटने की समस्या कम होगी।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री…
दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर कैंडल मार्च निकालकर भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए और उत्तराखंड के पूर्व भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।इस दौरान अलका पाल ने कहा कि भाजपा का ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा खोखला साबित हो रहा है। वहीं एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी…
अग्निशमन अधिकारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
काशीपुर। आज सुबह घर में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन काशीपुर को शुक्रवार सुबह 7ः29 बजे पीएफटी सेट के माध्यम से शक्तिनगर में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर मनोज मल्होत्रा के घर में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगी हुई थी।…
