काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर कैंडल मार्च निकालकर भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए और उत्तराखंड के पूर्व भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।इस दौरान अलका पाल ने कहा कि भाजपा का ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा खोखला साबित हो रहा है। वहीं एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी की भूमिका को लेकर उठे सवालों के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाया जाना उत्तराखंड की नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने नेताओं की भूमिका पर आत्ममंथन करना चाहिए। कैंडल मार्च में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, डॉ- दीपिका गुड़िया, संदीप सहगल, इंदर सेठी, संदीप चतुर्वेदी, निशित गुड़िया, सुरेंद्र वाटला, माजिद अली, त्रिलोक सिंह अधिकारी, कुलदीप सिंह, महेंद्र बेदी, जितेंद्र सरस्वती, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारिम सैफी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष परम सिद्धू, सेवादल अध्यक्ष अनीस अंसारी, अनिल शर्मा, अनिल सिंह, मंसूर अली, गौरव रस्तोगी, ओम शर्मा, दलजीत सिंह, यथार्थ गुड़िया, अफसर अली, जगदीश पनेरू, राकेश भगत, पंकज पंत, गुल्लू महागीर, सुभाष चंद्र, अभिषेक अरोरा, मीणा आर्य, रंजना गुप्ता, डॉ- करण सिंह पाल, जगदीश पाल, सुंदरलाल पाल, कृष्ण कुमार, दीपक गुप्ता, रियासत हुसैन, डॉ- आरिफ, फिरोज गांधी, वसीम राजा, मो- कयूम, संजय बोहरा, अमरजीत सिंह, आकाश कुमार और रवि खाती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
