काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के प्रयास के चलते ग्राम सभा मानपुर और शिवलालपुर अमर झंडा स्थित दो विद्यालयों के उच्चीकरण को मंजूरी मिली है। इस उपलब्धि पर विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के उच्चीकरण से विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनकी शिक्षा जारी रखने के अवसर बढ़ेंगे और बीच में पढ़ाई छूटने की समस्या कम होगी।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू, माध्यमिक शिक्षा के अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर चौहान, ग्राम प्रधान अंकुर, गुलरिया के ग्राम प्रधान मोहम्मद इसराइल, बांसखेड़ा खुर्द की ग्राम प्रधान फराह सिंह, मंडल महामंत्री बबलू सैनी, सतविंदर सिंह सहित शिक्षक, विद्यालय परिवार के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा की उपलब्धता उज्ज्वल भविष्य और विकसित काशीपुर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
