श्री दुर्गा पूजा उत्सव में कार्यक्रमों की धूम रही, श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया

काशीपुर। काशीपुर में सार्वजनिक श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पंडित दीन दयाल पार्क, आवास विकास में आयोजित 54वें दुर्गा पूजा उत्सव के अंतर्गत शनिवार प्रातः से ही कार्यक्रमों की धूम रही। कोलकाता से आए पुजारी द्वारा विधिवत पूजा के बाद माँ दुर्गा को पुष्पांजलि दी गई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया। समिति के प्रवक्ता संजय राय ने बताया कि शाम को पूजा-अर्चना के बाद आरती हुई, जिसमें महिलाओं ने दोनों हाथों में धुनोची लेकर पारंपरिक धुनोची नृत्य किया। रात में छोटे बच्चों द्वारा नृत्य-गान प्रस्तुत किया गया जो देर रात तक चला, दर्शकों ने खूब आनंद लिया। पूजा मंडप में देर रात तक भंडारा चलता रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय राय, अरुण सान्याल, संदीप बनर्जी, परितोष मजूमदार, अनमोल, संजीव राय, मृणाल घोष, डी-के- दास, प्रिया बनर्जी, सोनाली मजूमदार, तृप्ति राय, बिपाशा राय, सुष्मिता सान्याल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment