काशीपुर। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी आज कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। रोडवेज स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने समान काम-समान वेतन समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। यूनियन के शाखा अध्यक्ष उमेश चौधरी ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारियों की मांग है कि वेतन का भुगतान समय पर किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि समान काम-समान वेतन लागू करने, लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान, कर्मचारियों का नियमितीकरण, ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन, सेवा शर्तों में सुधार और लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर 24 घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया है। उमेश चौधरी ने कहा कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अगली रणनीति तैयार की जाएगी। धरने पर बैठने वालों में शाख मंत्री जितेन्द्र धानिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष सूरज बाबू, अजय कुमार, मुकेश कुमार, गुरसाहब सिंह, निपेन्द्र सिंह, भारत सिंह, वीरेन्द्र सिंह, इश्वरी प्रसाद, हरजिंदर सिंह, ब्रजपाल सैनी, भूपेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, अजीम अहमद, हरजिंदर सिंह, मौ- उमर समेत बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
