नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का शिलान्यास के साथ लोकार्पण भी शुरू

काशीपुर। नगर क्षेत्र की सड़कों के शिलान्यास के साथ-साथ बन चुकी सड़कों का अब महापौर द्वारा लोकार्पण करना शुरू भी शुरू कर दिया है। उन्होंने एक ही दिन में वार्ड नंबर 3 में 4 सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पण किया। विकास कार्यों की सौगात लेकर वार्ड वासियों के बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का स्त्री एवं पुरुषों ने जोरदार स्वागत किया और उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि वास्तव में महापौर जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र की सड़कों के बारे में उन्हें बताया था। महापौर ने उन्हें आश्वासन दिया था मगर उस समय हमें उम्मीद नहीं थी की इतनी जल्दी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा लेकिन हमारी उम्मीद से भी चार कदम आगे बढ़कर महापौर ने अपना वायदा निभाया और उनके द्वारा सड़कों का शिलान्यास किए जाने से जनता को काफी लाभ होगा ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment