आबकारी विभाग का कार्य कर रही स्थानीय पुलिस, कई लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तोड़ी भाटिया

काशीपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 210 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने करीब 6000 लीटर लहन नष्ट कर चार भट्टियां ध्वस्त कीं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्रतार किया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम रमपुरा में की गई। यहां पुलिस टीम को देखकर भट्टी संचालक सुरेन्द्र सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी रमपुरा फरार हो गया। मौके से करीब 100 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने करीब 3000 लीटर लहन नष्ट कर जलती भट्टी ध्वस्त की।दूसरी कार्रवाई कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के जगतपुर में हुई। यहां पुलिस ने शराब तैयार कर रहे लखविंदर उर्फ निक्का पुत्र करतार सिंह निवासी जगतपुर, कुंडेश्वरी को गिरफ्रतार किया। मौके से कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए तथा करीब 3000 लीटर लहन नष्ट किया गया।पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में कुल 210 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और चार भट्टियां ध्वस्त की गईं। फरार आरोपी सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्रतारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्रतार आरोपी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment