सूर्या रोशनी में कर्मचारियों और उनके परिवारों का भव्य कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

काशीपुर। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी के प्लांट परिसर में कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और पाक कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कर्मचारियों के परिवारों की 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी पाक कला दिखाने के साथ-साथ सूर्या रोशनी के घरेलू उत्पादों की उपयोगिता प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला। सूर्या रोशनी के घरेलू उत्पादों का उपयोग कर तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन, विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने किया मूल्यांकन, विजेता टीम को सम्मानित किया गया, प्रतियोगिता में सभी टीमों ने सूर्या रोशनी के घरेलू उपकरणों, जैसे इंडक्शन, इंफ्रारेड इंडक्शन, मिक्सर, इलेक्ट्रिक केटल और ग्राइंडर का उपयोग करते हुए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। सभी टीमों को व्यंजन बनाने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता, प्रस्तुति और रचनात्मकता का विशेष ध्यान रखते हुए अपने व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल ने व्यंजनों का मूल्यांकन किया,प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती पूजा अरोड़ा एवं श्रीमती आस्था अरोड़ा, कुंदन फूड चेन कंपनी की संचालक, को प्रमुख स्थान दिया गया। इनमें श्री नरेश थपलियाल, मनु महारानी; श्री प्रदीप दसीला, तथा श्री विनोद चंद्र पंत शामिल रहे। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता, सजावट और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूर्या रोशनी लिमिटेड के सीईओ श्री वसुमित्र पांडे, सलाहकार श्री रमनजीत सिंह, मार्केटिंग हेड श्री संजीव कौशल, काशीपुर प्लांट हेड श्री शुभम चमोली, टेक्निकल हेड श्री मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री संजीव कुमार तथा सीओ श्री आशुतोष मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment