काशीपुर। अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 115 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने चार पुरुषों और एक महिला को गिरफ्रतार कर सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर 24 अक्टूबर को चलाए गए अभियान के दौरान हरजीत सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी से 12 लीटर, सोमवीर निवासी महुआखेड़ा गंज से 11 लीटर, शमशेर सिंह निवासी बड़ी बरखेड़ी से 21 लीटर, गुरदीप कौर निवासी भोला सिंह का डेरा, कनकपुर से 41 लीटर तथा सुच्चा सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्रतार कर संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए। अभियान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रधिकारी काशीपुर के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी, सुशील कुमार, हरविंदर कुमार, शंकर सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह गड़िया, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती, हरीश नेगी, सुरेंद्र कांबोज, अमित राणा, शेर सिंह और महिला कांस्टेबल राधा गोस्वामी शामिल रहीं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
