देहरादून।पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत के निधन से परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे और बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। दोनों नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे अन्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
