काशीपुर पुलिस की जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गति विधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा जिंदल के गड्ढा कॉलोनी, काशीपुर स्थित मकान में संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलते हुए कुल 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से अभियुक्तों के कब्जे से कुल तीन लाख एक हजार छह सौ बीस रुपये नगद एवं ताश के 02 गड्डे बरामद किए गये। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से नगर में जुआ खेलने की पुलिस को शिकायतें मिल रही थी इसी क्रम में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जुए पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस को निर्देश दिए गए इसी क्रम में पुलिस ने एसओजी की टीम के साथ मुखबीर की सूचना पर जिंदल के गड्ढा कॉलोनी, काशीपुर स्थित मकान में संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई जहां से पुलिस ने जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार कर वहां से लगभग ₹3 लाख की राशि भी बरामद की है पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य जुआरियो में हड़कंप मच गया। पकड़े गए जूआरियों में चर्चिल जिंदल पुत्र मनोज जिंदल, निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, अंशुल ग्रोवर पुत्र राजीव गोयल, निवासी डॉक्टर लाइन, काशीपुर, अंकित अग्रवाल पुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल, निवासी वैशाली कॉलोनी, थाना आईटीआई,विजय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर,गुलफाम पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी महासुपुरा, जटपुरा, थाना डिलारी, मुरादाबाद,सुभान अली पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी गड्ढा कॉलोनी, थाना काशीपुर, जय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर, नितिन कुमार पुत्र हरिओम कुमार, निवासी घास मंडी, थाना काशीपुर,वासु गौड़ पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी मानपुर रोड, विष्णुपुरम, काशीपुर,गौरव सोनी पुत्र सतीश सोनी, निवासी मोहल्ला सिंघान, काशीपुर, नमन अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल, निवासी स्टेडियम के पीछे, काशीपुर तथा आशुतोष तिवारी पुत्र गिरीश तिवारी, निवासी चामुंडा विहार, थाना काशीपुर को जुआ खेलते पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment