काशीपुर। महानगर कांग्रेेस कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व- इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर आज टीचर्स कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय बिहारी लाल कश्यप में स्कूली कच्चों को फल वितरित किये। उसके उपरांत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अलका पाल, अनुपम शर्मा, अरूण चौहान, संदीप सहगल, दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमेश जोशी, ब्रहमापाल, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, जितेन्द्र सरस्वती, रवि ढींगरा, साबिर हुसैन, सारिम सैफी आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
