काशीपुर। महुआखेड़ागंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-दो अहपुरा में राज्य वित्त आयोग निधि से कराए गए इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष रिजवान अहमद एवं सभासद अमित कुमार द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद की ओर से वार्ड में कराए गए इस निर्माण कार्य के अंतर्गत हरपाल सिंह के मकान से आनंद सिंह विद्रोही के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने और नाली निर्माण का कार्य कराया गया है। इस कार्य से स्थानीय नागरिकों को बेहतर रास्ता मिलने के साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। भाई अध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों के साथ नगर क्षेत्र का संपूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
