उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहयोग की मांग, कनेक्टिविटी और रेल नेटवर्क विस्तार पर चर्चा

देहरादून। पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों के चलते उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (ईएपी) के तहत लिए जाने वाले विदेशी ऋण की अधिकतम निर्धारित सीमा से छूट देने की पैरवी की है। इसके साथ ही दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे निर्माण और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की कनेक्टिविटी, रेल नेटवर्क विस्तार, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए सड़क एवं रेल यातायात की संयुक्त सुरंग (रोड कम रेल ट्रैक टनल) बनाने, फाइनल लोकेशन सर्वे कराने तथा बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सर्वेक्षण कराने का भी आग्रह किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment