काशीपुर रामनगर मार्ग पर मरम्मत के बाद सड़क चंद दिनों में उखड़ने लगी गुणवत्ता पर उठे सवाल

काशीपुर। काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 16-81 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की परत महज सात दिन में ही उखड़ने लगी है। निर्माण के तुरंत बाद सड़क की ऐसी स्थिति सामने आने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की निगरानी व्यवस्था और कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, काशीपुर-रामनगर मार्ग पर रम्पुरा के पास सड़क निर्माण के दौरान ही गिट्टिðयां और बजरी उऽड़कर बाहर आने लगी हैं। हैरानी की बात यह है कि एक ओर कार्यदायी संस्था सड़क का निर्माण आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर पीछे तैयार किए गए हिस्से से बजरी और कंकरीट निकल रही है। कई स्थानों पर बिऽरी गिट्टियों को झाड़ू लगाकर समेटा जा रहा है। स्थानीय महिला ने भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य की ऽामियों को छिपाने के लिए श्रमिक झाड़ू से गिट्टियां बटोर रहे हैं।इसके अलावा सड़क किनारे मिट्टðी नहीं डाले जाने से किनारों पर कोर बन गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के पहिए फिसलने और दुर्घटना होने का ऽतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रऽा गया तो आने वाले दिनों में सड़क की स्थिति और ऽराब हो सकती है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप तारकोल का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। एनएच अधिकारियों की कथित शह पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने और मानकों के अनुरूप काम नहीं होने पर कमजोर सड़क को दोबारा बनवाने की मांग की है। इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हल्द्वानी खड के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने कहा कि काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण के दौरान यदि किसी कारणवश कहीं सड़क उऽड़ी है तो संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देकर तत्काल उसे ठीक कराया जाएगा। साथ ही गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment