काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा विगत दिनों केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा संसद में विधानसभा और लोकसभा में 33» महिला आरक्षण के विषय में अध्यादेश पास किया गया था, जिसका लाभ विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को प्राप्त होना है। लंबे समय के बाद भी अभी तक इस अध्यादेश को लागू नहीं किया गया है, जिसका लाभ देश की आधी से अधिक आबादी को अभी तक प्राप्त नहीं कर पा रहा है। उत्तराखड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार को कानून बनाने की जल्दी रहती है, लेकिन उसका लाभ आम जनता तक पहुंचे, इसकी उसकी कोई परवाह नहीं है। कश्मीरी पंडितों को पुनः स्थापित करने के नाम पर हटाई गई धारा 370 के बाद भी आज कश्मीर में अलगाववादी सर उठा रहे हैं, बेटी पढ़ाओ_ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में आज भी महिला शोषण और अत्याचार का ग्राफ बड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में स्थानीय चुनाव में महिलाओं को 33» का आरक्षण लागू किया था, जिसका का लाभ आज महिलाओं को मिल रहा है।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
