काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवम शर्मा ने कांग्रेस द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि पाकिस्तान द्वारा युद्ध में घुटने टेकने पर सेना के जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार एवं देश के वीर सैनिकों के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज पाकिस्तान ने भारत की सभी शर्तों को माना है और दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भारत है, यहां भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब दिया जाता है।उन्होंने युद्ध में सेना के अदम्य साहस और वीरता के जज्बे को सलाम करते हुए देशवासियों को बधाई दी है। तिरंगा यात्रा के दौरान शिवम शर्मा ने कहा कि भारत ने राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य शक्ति के दम पर पाकिस्तान को धूल चटाई है। भारत ने पाकिस्तान की जनता को नुकसान न पहुंचाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है, जबकि पाकिस्तान द्वारा भारत की जनता को नुकसान पहुंचाने की असफल कोशिश की गई थी।पाकिस्तान के खिलाफ हिंदुस्तान की जंग एक बड़ी जीत है, जिसके लिए देश के जवानों को सलाम करते हैं, जबकि भारत सरकार, देश के वीर सैनिकों तथा देश की जनता को एकता का परिचय देने के लिए साधुवाद दिया है।














संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263