सितंबर में होगा भाजपा सांसद-विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग, संगठनात्मक विस्तार और पुनर्गठन पर शिव प्रकाश और मुख्यमंत्री धामी के बीच मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान शिव प्रकाश ने सीएम के नेतृत्व हो रहे प्रदेश के विकास पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यवासियों के कल्याण को लेकर सरकार की योजनाओं और उनके जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी दी। वहीं पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर उनके बीच विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment