ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में मन्दीप सिंह निवासी रम्पुरा कुण्डेश्वरी, विजय सिंह निवासी गुलजारपुर कुण्डेश्वरी, प्रदीप कुमार निवासी ग्राम गिन्नीखेड़ा तथा शिवम निवासी गिन्नीखेड़ा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर आपसी विवाद और मारपीट कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। काशीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment