स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव व यातायात नियम के प्रति जागरूक किया

काशीपुर। स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव व यातायात नियम के प्रति जागरूक किया। साथ ही पुलिस के अधिकारियों के द्वारा छात्र छात्राओं व आम जनता को विभिन्न जानकारियां दी गई। मानपुर रोड स्थित उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रेक्षा गृह में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने डिजिटल अरेस्ट ई-सिम ऑनलाइन चालान फ्राड एपीके फाइल फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया। सीओ दीपक सिंह ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया। एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे ने ड्रग्स की रोकथाम व दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी। यातायात निरीक्षक जितेंद्र पाठक ने यातायात नियमों व चिह्नों की जानकारी दी। अंत में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने छात्रों से कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों की ओर से दी जानकारी के लिए संबंध में छात्रों से प्रश्नोत्तर किए। इस दौरान वहां पर स्कूल के प्रधानाचार्य वीके गुप्ता, एचटीयू प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या, मेजर मुनीश कांत शर्मा, मनोज कुमार विश्नोई, कौशलेश गुप्ता अन्य लोग मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment