स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लाक स्तरीय बालक बालिकाओं की बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

काशीपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ब्लाक स्तरीय बालक बालिकाओं की बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने बाक्सिंग खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर किया। आयोजित ब्लाक स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर 14,17 तथा 19 के विभिन्न भारों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने पठन पाठन के साथ साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-अंडर -14,बालक वर्ग में 50 किग्रा भार में हेमंत प्रथम, अंडर -17, 46 किग्रा भार में अमर चौहान प्रथम, 48 किग्रा भार में दिगंबर प्रथम 50 किग्रा भार में नििऽल भंडारी प्रथम 52 किग्रा भार में अमन कुमार प्रथम 60 किग्रा भार में क्रश कुमार प्रथम तथा 70 किग्रा भार में मयंक नेगी प्रथम रहे। अंडर 19 बालक वर्ग में 56 किग्रा भार में आर्यन रावत,91 किग्रा भार में नोमान रजा प्रथम रहे। वहीं अंडर 17- बालिका वर्ग में 42 किग्रा भार में सविता 48 किग्रा भार में कविता तथा 60 किग्रा भार में अंकिता प्रथम रहीं। अंडर 19- 45 किग्रा भार में जैनब प्रथम रहीं। इस अवसर पर विद्यालय क्रीडा अधिकारी चौ नवनीत सिंह प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता वरुण शर्मा मुकेश चन्द्र बेलवाल सिकंदर पटेल रिचा शर्मा समेत साईं कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment