7 से 13 अक्टूबर तक श्रीनगर गढ़वाल में सहकारिता मेला, किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को होगा लाभ

श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता विभाग द्वारा आगामी 7 से 13 अक्टूबर तक श्रीनगर गढ़वाल में सहकारिता मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय मेले का मुख्य उद्देश्य सहकारी समितियों एवं संस्थाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना और उपभोक्ताओं को उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना है। मंगलवार को आयोजित बैठक में मेले की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं का कहना था कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय किसानों, बागवानों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार…

खनन विभाग में सुधार और कड़े प्रवर्तन का नतीजा, राजस्व में दस गुना उछाल

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन विभाग ने सुशासन, पारदर्शिता और राजस्व वृद्धि के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज की हैं। विभाग की नीतियों और कार्यप्रणाली ने न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है बल्कि आम जनता तक प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। यह बात उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को सस्ती दरों पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है…

हिमालय नीति में शामिल होगा स्थानीय लोगों का अनुभव, पारंपरिक ज्ञान और जिम्मेदार पर्यटन; सीएम धामी बोले- प्रकृति संग सामंजस्य ही आने वाली पीढ़ियों को दे सकेगा सुरक्षित धरोहर

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोग पीढ़ियों से प्रकृति के साथ संतुलन साधकर जीवन जीते आ रहे हैं। उनका अनुभव, पारंपरिक ज्ञान और जीवनशैली हमें यह सिखाती है कि किस प्रकार हम विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी आगे बढ़ा सकते हैं।मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार की हिमालय नीति में स्थानीय जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके…

स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लाक स्तरीय बालक बालिकाओं की बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

काशीपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ब्लाक स्तरीय बालक बालिकाओं की बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने बाक्सिंग खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर किया। आयोजित ब्लाक स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर 14,17 तथा 19 के विभिन्न भारों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने पठन पाठन के साथ साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-अंडर -14,बालक वर्ग में 50 किग्रा भार में हेमंत प्रथम, अंडर -17, 46…

ननकना साहिब बड़ा गुरुद्वारा पहुँचकर मुख्यमंत्री ने मत्था टेका व प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

काशीपुर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ननकना साहिब बड़ा गुरुद्वारा पहुँचे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका व प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गुरुद्वारा पहुँचकर मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी के चरणों में शत-शत नमन करते हुए, गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर आयोजित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर द्वारा आसाम से अमृतसर तक नगर कीर्तन (पदयात्रा) में आये सभी संगत सदस्यों एवं उपस्थित महानुभावों का देवभूमि उत्तराखंड के समस्त नागरिकों की ओर से हार्दिक स्वागत…

विकास की सबसे ज्यादा सोच रखने वाले दीपक बाली इसलिए दूसरे नेताओं से अलग नजर आते हैं

काशीपुर। महापौर दीपक बाली की सोच अब वास्तव में ठोस कदमों के रूप में सामने आ रही है। बीते रोज इसका बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर आगमन के दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री से प्राप्त आशीर्वाद के चलते एक अनूठी पहल शुरू कर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन कराया। इस सम्मेलन ने न केवल जनता और सरकार के बीच संवाद का नया रास्ता खोला, बल्कि स्थानीय मुद्दों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर भी प्रदान किया। श्री बाली की इस पहल से न…