टूटी हुई सड़कों का निर्माण कराने के लिए महापौर को सौपा मोहल्ले वासियों ने ज्ञापन

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 40 संजय नगर के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा। मानपुर रोड स्थित संजय नगर कॉलोनी के लोगों ने कहा कि उनकी गली में गहरे-गहरे गड्डे होने से क्षेत्रवासियों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बारिश के दौरान जलभराव होने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। वहीं सड़क के गद्दों में जलभराव होने से सांप, कीड़े व मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस दौरान सूरज कुमार एडवोकेट, विकास, अशोक कुमार, बिंटू कुमार, दीपक सिंह नेगी, दमयंती देवी, भूमि नेगी, राजेंद्र रावत, अशोक कश्यप व संतोष सिंह, राहुल पाल आदि शामिल रहे। उधर, वार्ड-30 अंतर्गत मौहल्ला कानूनगोयान निवासी मुकुल मानव ने सौरभ चक्रवर्ती, मुकेश कुमार, सर्वेश कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, संजय वर्मा, रहीस आदि के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन महापौर दीपक बाली को सौंपकर वार्ड में श्री चक्रवर्ती के मकान से श्री छोटेलाल वर्मा के मकान तक क्षतिग्रस्त 40 मीटर सड़क का निर्माण कराये जाने की मांग की। महापौर ने सड़क का शीघ्र निर्माण कराने को आश्वस्त किया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment