काशीपुर। काशीपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा काशीपुर इकाई के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों ने भाग लेकर यह घोषणा की। आखरी बार यह चुनाव 2020 में हुए थे। जिसके बाद कोरोना महामारी के चलते पुरानी इकाई का कार्यकाल बढ़ाया गया था। आज व्यापार मंडल की चुनाव की घोषणा को लेकर एक अहम बैठक कर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बताया कि व्यापार के चुनाव आगामी दो माह के भीतर कराये जा सकते है। चुनावी घोषणा के साथ ही चुनाव अधिकारियों की भी घोषणा की गई है जिसमे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में अश्विनी छाबड़ा, सत्यवान गर्ग, दिलप्रीत सेठी, निकेश अग्रवाल व चुनाव अधिकारियों में अनिल डाबर, जतिन नरूला, प्रमोद राजहंस, राजाराम राजपूत, जतिन गोयल, हिमांशु अरोरा को बनाया गया है। इस दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा काशीपुर की व्यापार मंडल के इकाई के कार्यकाल के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। साथ ही सभी व्यापारियों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई। इस दौरान प्रभात साहनी, अमन बाली, जतिन नरूला, जगमोहन बंटी, रोहित चावला आदि उपस्थित रहे।इनसेटकाशीपुर। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव की घोषणा आगामी दो माह में करने को लेकर आयोजित बैठक में अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है। चुनाव अधिकारियों ने दो माह के भीतर चुनाव कराने का निर्णय लिया है। उक्त निर्णय के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
