काशीपुर। चन्द्रावती महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अन्तर्गत स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकालकर जनमानस को एचआईवी/एड्स की रोकथाम के प्रति जागरुक किया। जागरुकता रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर पोस्ट ऑफिस से मुख्य बाजार होते हुए महाविद्यालय पहुंची। संगोष्ठी के अन्तर्गत एड्स से सम्बन्धित डॉक्यूमेंट्री द्वारा स्वयंसेवियों को एड्स के कारण, लक्षण और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ वन्दना सिंह, डॉ गीता मेहरा, डॉ दीपा चनियाल, डॉ अंजलि गोस्वामी, डॉ मंगला, डॉ रंजना, डॉ ज्योति गोयल, डॉज्योति रावत एवं कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
