अवैध गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

काशीपुर। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 18-13 किग्रा- अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नौगजा मजार के पास से बाइक पर सवार जेके अस्पताल के पास, टाण्डा उज्जैन निवासी जीवन कुमार पुत्र मोहन लाल सिंह, धीरज पुत्र चेतराम व हनुमान मन्दिर के पास, महेशपुरा निवासी कुनाल पाण्डे पुत्र उमाशंकर पाण्डे को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से एक कट्टे में भरा 18-13 किग्रा- गांजा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उक्त गांजा कुण्डेश्वरी से लेकर आ रहे हैं तथा उन्हें यह गांजा हरियावाला निवासी गुलशेर, सुभाष नगर निवासी सन्नी, श्यामपुरम निवासी मनीष बोरा व जुड़का निवासी दीपक हुîóा ने दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई कौशल भाकुनी, मनोज धौनी, अजीत सिह, कां- प्रेम कनवाल व ज्ञानेन्द्र कुमार व एसओजी के हेड कां- दीपक कुमार व कां- हरीश गोस्वामी रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment