नगर निगम का अतिक्रमणकारियों पर हंटर

काशीपुर। नगर निगम प्रशासन का निगम क्षेत्र में जन स्वास्थ्य और स्वच्छता के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ और स्वच्छता अभियान आज भी जारी रहा। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में निगम टीम ने आज नई सब्जी मेंडी में स्थित भारत फार्मा मेडिकल द्वारा फैलाये गए मेडिकल वेस्ट का पांच हजार रूपये का चालान किया। साथ ही सब्जी विक्रेताओं व दुकानदारों को मौके पर बुलाकर सख्त हिदायत दी कि इस प्रकार से कूड़े को न फैलाए। साथ ही, एक नोटिस भी जारी किया गया है जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि भविष्य में इस प्रकार के मेडिकल वेस्ट/कूड़े फैलाने पर औषधि नियंत्रण विभाग को उक्त दुकान का ड्रग लाइसेंस निरस्त हेतु पत्र प्रेषित किया जाएगा। वहीं गुरूवार को भी निगम की टीम ने विशेष अभियान के तहत तत्काल प्रभाव से 6 अवैध कूड़ेदानों को हटाया व 2 अस्वच्छ यूरिनल पॉइंट्स को जेसीबी के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही अभियान के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में नागरिकों को जन जागरूकता और जुर्माने के साथ स्पष्ट संदेश दिया गया कि निगम के कर्मचारी कूड़ा फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रऽेंगे और कूडा फैलाने वालो पर जुर्माना भी लगाया जायेगा। अभियान के दौरान मौके पर मौजूद 30-35 व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से बताया गया कि वे कूड़े को केवल डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालें। जिन क्षेत्रें में वाहन की पहुँच सुनिश्चित नहीं है, वहां के नागरिकों को यह सुविधा दी गई कि वे मोबाइल नंबर 63979 77996 पर अपनी शिकायत दर्ज करें, जिसके उपरान्त कूड़ा संग्रहण वाहन 30 मिनट के भीतर उनके पास उपलब्ध होगा। इस दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले और कूड़ा फैलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए करीब 5 हजार रूपये के चालान भी किए गए। अभियान के दौरान निगम की टीम ने सभी नागरिकों से अपील है कि वे निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें। टीम का स्वच्छ और सुंदर शहर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment