अलीगंज बस अड्डे पर अनियंत्रित डंपर की टक्कर से कई दुकानें क्षतिग्रस्त, हजारों का नुक़सान

काशीपुर। नगर क्षेत्र के अलीगंज अड्डे के करीब बीती रात्रि लगभग 11:30 बजे अनियंत्रित डंपर की टक्कर से आधा दर्जन के करीब दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों का मानना है कि इस हादसे में थोड़ी जरा सी लापरवाही कई जिंदगियों को अपनी आगोश में ले सकती थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। प्रशासन के इस लापरवाही का खामियाजा रोजमर्रा की जिंदगी बसर करने वाले दुकानदारों को भुगतना पड़ गया। हजारों के हुए नुकसान के कारण पीड़ित दुकानदारों के चेहरे बुझे हुए हैं। बता दें कि बीती रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ओवरलोड वाहन नगर की सड़कों पर मौत के मानिंद फर्राटा भरते हैं। अवैध खनन भरे अधिकांश वाहनों का आवागमन राज्य की सीमा के आर पार होता है। इसी क्रम में देर रात लगभग 11:52 बजे अलीगंज रोड पर अलीगंज अड्डे के करीब काशीपुर से मुरादाबाद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर का संतुलन अचानक बिगड़ जाने के कारण सड़क किनारे जूस मूंगफली चाऊमीन आदि के ठेले खोखों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। यह घटना जिसने भी देखी उसकी आंखें फटी रह गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक थोड़ी सी चूक होने पर कई जिंदगियां मौत के मुंह में जा सकती थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने जब नुकसान देखा तो उनके चेहरे लटक गए। पीड़ित दुकानदारों के चेहरों पर कहीं ना कहीं मौत का भी खौफ साफ देखा गया। माना जा रहा है कि यदि रात में वह मौके पर दुकान में मौजूद होते तो शायद तस्वीर भयावह होती।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment