ग्राम किलावली में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम किलावली में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने गन्ने की बुवाई जैसे विषय में किसानों को अवगत कराया। निलेश कुमार ने बताया कि गन्ने की कृषि में गहराई तथा दूरी का बहुत महत्व है इसलिए किसान बंधु इसका पालन करें। गहराई में गुल ऽोलकर गन्ने की बुवाई करे तथा दूरी बनाए रखे, जिससे की गन्ने को फैलाव में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि शरद कालीन गन्ना बुवाई का समय है। गन्ना किसान अपनी खेत की अच्छी सी तैयारी कर के ही गन्ने की बुवाई प्रारंभ करें। उन्होंने गन्ना किसानों को शरद कालीन गन्ना की बुवाई में उत्तम बीज का चुनाव करने समेत खेत का निरीक्षण कर बीमारी के लक्षण होने पर उसका फोटो लेकर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों को प्रेषित करें जिससे कि उसे फोन पर ही तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने कृषकों को नवीनतम तकनीक के आधार पर गन्ना कृषि करने, भूमि की जांच करने व भूमि में 16 प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व की जानकारी देते हुए बताया कि भूमि मेें कौन से तत्व की कमी है उसकी पूर्ति करने से जमीन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 15023-, 13235, 14201 जैसी उन्नतशील प्रजातियां है वर्तमान में 0238 रेड रोड की चपेट में आ गई है। उन्होंने कृषक बंधुओ से अनुरोध किया है कि इस प्रजाति के गन्ने की बुवाई बिल्कुल भी ना करें। वैज्ञानिकों द्वारा कीट एवं रोग प्रबंधन के विषय में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। गोष्ठी में गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार, प्रमोद कुमार सहित गन्ना विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे। बतादें कि गोष्ठी का उद्देश्य गन्ना कृषकों को उन्नत प्रजाति की गन्ना बीज की जानकारी, गन्ने की फसल में लगने वाली तरह-तरह के बीमारियों तथा उसमें प्रयोग की जाने वाली दवाईयां तथा उनको गन्ने की वैज्ञानिक विधि से कृषि करने एवं गन्ना विभाग की विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम की जानकारी कृषकों को प्रदान करना है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment