जैनोली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर बहुद्देश्यीय शिविरों के आयोजन से जनसमस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित होगा। इससे न केवल कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण को योजनाओं का सीधा लाभ भी मिल सकेगा।मुख्यमंत्री मंगलवार को न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में बतौर मुख्य सेवक उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।शिविर के दौरान पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) जैनोली के जर्जर विद्यालय भवन की शिकायत सामने आने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उसके जीर्णोद्धार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
