काशीपुर। भाजपा नेता डाॅ. युनूस चौधरी ने बीते दिवस अजमेर शरीफ दरगाह के 815वें सालाना उर्स के मौके पर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्ला के दरबार में अपनी हाजिरी देते हुए चादर पेश की। उन्होंने इस मौके पर उत्तराखंड और देश की तरक्की, अमन चैन और आपसी भाईचारे समेत पद्रेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सांसद अजय भट्ट के लिए दुआ की। इस मौके पर सैयद इमरान अली चिश्ती गद्दी नसीन दरगाह अजमेर शरीफ को चादर पेश कराई। इस मौके पर डाॅ. यूनुस चौधरी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यहाँ सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ दुआ करते हैं, जो भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएँ आज भी समाज को सही दिशा दिखा रही हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ निजामुद्दीन, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अर्श, फुरकान अली आदि लोगों ने अपनी हाजिरी दी। यहां बड़े कुल के साथ उर्स का भी समापन हुआ।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
