उदयराज हिंदू इंटर कालेज कीएनएसएस शाखा इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

काशीपुर। राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटोराताल में उदयराज हिंदू इंटर कालेज की एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि खड शिक्षा अधिकारी डी- के- साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्वागत गीत, लक्ष्यगीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा ने सात दिवसीय शिविर संचालन कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साहू ने लक्ष्यगीत और एन-एस -एस के आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं पंरतु आप ’ को परिभाषित करते हुए स्वयं सेवकों से कहा कि अपने व्यक्तित्व और समाज के विकास के लिए जीवन में निरन्तरता बनाए रखना जरूरी है। साथ ही उन्होंने नशा, दहेज प्रथा, भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियांओं से समाज के लोगों को जागरूक करने और उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति उन्हें प्रोत्साहित किया।अंत में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार अग्रवाल अभिषेक गोयल पूर्व प्रवक्ता शेष कुमार सितारा राजेन्द्र कुमार शर्मा सुनील कुमार कौशलेश गुप्ता मनोज कुमार विश्नोई रणधीर सिंह मनोज शर्मा दिनेश चंद्र गोस्वामी सुरेश सिंह भावना पपनै शुभम लोहनी समेत अतिथि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment