अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा

काशीपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते प्रदेश भर गरमाई सियासत में आज भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाथों में तख्तियां लिए और नारेबाजी करती महिलाओं का गुस्सा कांग्रेस की गंदी राजनीति के खिलाफ फूट पड़ा। आज भारतीय जनता पार्टी के कई मोर्चा पदाधिकारियों ने बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आंकाश ठाकुर की अगुवाई में नगर क्षेत्र के महाराणा प्रताप चोक पर एकत्र होते हुए कांग्रेस के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति चमकाने के लिए अंकित भंडारी प्रकरण का सहारा ले रही है। इस दौरान महिला मोर्चा समेत बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता पे काबिज होने के लिए एक बहन अंकिता जो अब इस दुनिया में नहीं उसका सहारा लेकर ओछी राजनीति कर सूबे का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। बीजेपी ऐसा किसी सूरत में नहीं होने देगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता बेटी के नाम पर लगातार ओझी राजनीति कर रही है जो न केवल निंदनीय है बल्कि अंकिता की स्मृति का अपमान भी है। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि अंकित भंडारी मामले में कानून अपनी पूरी शक्ति के साथ काम कर रहा है न्याय प्रक्रिया के तहत दोषियों को पहले ही उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक पहल देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी दी है कि बेटियों के सम्मान के साथ खिलाफ और न्याय प्रक्रिया पर राजनीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्र, खिलेन्द्र चौधरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रृष्टि आहूजा बंसल, व्यापार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंयका अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, गुरविंदर सिंह चण्डोक, सुशील शर्मा, मुकेश चावला, सुरेश सैनी, वैशाली गुप्ता, सीमा टंडन, निशा, अनिता काम्बोज, प्रियंका मिश्रा, चित्र चौहान, संगीता चौधरी, पूजा शर्मा, मीना, मनोज मनराल, विज्रेश पाल, विजय बॉबी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment