प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून दौरे पर

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा 8 जनवरी को देहरादून पहुंचेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस भवन में पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी।बैठक में प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और आंदोलनों की रूपरेखा भी इसी बैठक में तय की जाएगी।कांग्रेस नेतृत्व के इस दौरे को संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस की रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment