काशीपुर। 43वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखड टीम का चयन बाबा स्कॉलर्स अकादमी के खेल मैदान में किया गया जिसमें प्रदेश की 30 महिलाओं एवं 42 पुरुषों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। इस चयन प्रक्रिया में पुरुष वर्ग में तन्मय, दिवाग, अमन बिष्ट, अमन गोसाई, शिवांग, वैभव, यश, अंकुश, शिवम, जयवीर, आदिल, रजत, कर्णिक, ललित, अमित एवं महिला वर्ग में गोरी डंगवाल श्रेया रिखारी, श्रेया रावत, अंशी, अलीशा खान, मधु, समृद्धि, दृष्टि रावत, तेजस्वी केड़ा, अवंतिका, सुजाता, संस्कृति, शिवानी देवरानी आदि का चयन किया गया। टीम कोच के लिए मनीष शर्मा को चयनित किया गया। प्रदेश के महासचिव सुरेंद्र कुमाई ने बताया कि उत्तराऽंड की नेटबॉल की टीम आज 8 जनवरी को 43 सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप जो कि तेलंगाना की हैदराबाद जीएमसी बलियायोगी इंनडोर स्टेडियम गुचीबोली के लिए प्रस्थान करेगी। यह चैंपियनशिप 11 से 14 जनवरी तक खेली जाएगी। यह चयन प्रक्रिया अमित घिल्ड़ियाल सचिव उधम सिंह नगर एवं सुरेंद्र कुमाई महासचिव उत्तराखड के दिशा निर्देशों के आधार पर किया गया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
