रामकथा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक

काशीपुर। रामकथा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। रामनगर रोड स्थित श्रीरामलीला मैदान (हाल) में 4 अगस्त से चल रहे श्रीराम कथा गंगा प्रवाह में प्रतिदिन श्रोताओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। शनिवार को करीब 70-80 पुरुष एवं महिला श्रद्धालु पहली बार कथा श्रवण के लिए पहुंचे। ऽास बात यह रही कि इनमें अधिकांश श्रद्धालु कथा शुरू होने के समय रात आठ बजे से करीब 5-10 मिनट पहले ही कथा स्थल पर पहुंच गए।पहली बार कथा सुनने पहुंचे रामभक्तों में हरिओम कपूर, सनत कुमार…

कावड़ मेले को लेकर यातायात पुलिस सतर्क

काशीपुर। यातायात पुलिस ने श्रावण मास कांवड़ मेले को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस ने सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात पुलिस की चौकसी रहेगी। यातायात पुलिस के विशेष ड्यूटी चार्ट के तहत चीमा चौराहा, चेती चौराहा, टांडा चौराहा, एमपी चौक, कुंडेश्वरी तिराहा, सेठी पेट्रोल पंप और महेशपुरा की पुलिया समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी…

मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक महुआखेड़ा स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने मंथन किया।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद जल्द ही ऊधमसिंह नगर का दौरा करेंगे। उनके दौरे से पहले सभी जिला एवं विधानसभा पदाधिकारी अपनी-अपनी कमेटियों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही अधिक से…

ठेला व्यवसाई से मारपीट करने का आरोपी पुलिस हिरासत में

काशीपुर। ठेला लेकर घर जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, बांसखेड़ा निवासी बबली पत्नी शंकर ने बीती 4 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि 1 अगस्त को उसके पति शंकर घर से ठेला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बांसऽेड़ा फाटक के पास नन्हे और सुभाष नामक व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में शंकर को गंभीर चोटें आईं, जिसके…

आईटीआई कोतवाली में दो लोग आपस में भिड़े शांति भंग में दोनों गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई परिसर में जांच प्रार्थना पत्र के संबंध में पहुंचे दो लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा होकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों शांत नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दोनों का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को सूरज पुत्र नारायण दास निवासी श्यामपुरम कॉलोनी तथा सिंटू ढाका पुत्र वीरेंद्र ढाका निवासी गली नंबर एक, मुल्तान नगर, गुप्ता का बाग, बागपत (मेरठ),…

हरिद्वार आम महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, किसानों की मेहनत को सराहा; बागवानी को बढ़ावा देने पर जोर

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों तथा बागवानी से जुड़े लोगों से संवाद कर उनकी मेहनत और अनुभवों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम महोत्सव के अवसर पर यहां उपस्थित होकर उन्हें गौरव और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में उत्पादित आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में किसी से कम नहीं हैं और यहां विभिन्न प्रजातियों के आमों…

स्वतंत्रता दिवस पर अली खा में पहली बार फहराया जाएगा 135 फीट ऊंचा तिरंगा

काशीपुर। पर इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कुछ खास होने जा रहा है। पहली बार नगर के अल्ली खा चौक में करीब 135 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है, जो 15 अगस्त को पूरे शान और सम्मान के साथ लहराएगा। लाखो रुपये की लागत से तैयार किया गया यह विशाल तिरंगा क्षेत्र की नई पहचान बनने जा रहा है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्ली खा चौक को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आएगा। विशाल तिरंगे को देखने और उसके फहराए…

स्वतंत्रता दिवस पर अली खां में पहली बार फहराया जाएगा 135 फीट ऊंचा तिरंगा

काशीपुर। पर इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कुछ खास होने जा रहा है। पहली बार नगर के अल्ली खा चौक में करीब 135 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है, जो 15 अगस्त को पूरे शान और सम्मान के साथ लहराएगा। लाखो रुपये की लागत से तैयार किया गया यह विशाल तिरंगा क्षेत्र की नई पहचान बनने जा रहा है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्ली खा चौक को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आएगा। विशाल तिरंगे को देखने और उसके फहराए…

विधि-विधान के साथ भगवान गणेश, माता पार्वती एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

काशीपुर। मुंशी राम चौराहा के समीप स्थित शिव मंदिर में श्री शिव परिवार एवं श्रीराम भक्त हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश, माता पार्वती एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्र निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद देव प्राण-प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक एवं प्रतिमाओं का श्रृंगार किया गया। हवन एवं पूर्णाहुति के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने…

श्रीरामकथा गंगा प्रवाह में झूमे श्रद्धालु

काशीपुर। श्रीरामकथा गंगा प्रवाह के चौथे दिन कथा व्यास पूज्यपाद स्वामी बृजेश पाठक जी महाराज ने भगवान श्रीराम के निवास के लिए महर्षि वाल्मीकि द्वारा बताए गए स्थानों में हृदय रूपी मंदिर को प्रमुख स्थान बताते हुए भक्तों को भगवान के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। श्रीरामलीला मैदान में आयोजित कथा के दौरान स्वामी बृजेश पाठक महाराज ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा भगवान श्रीराम को माता जानकी और भैया लक्ष्मण सहित निवास के लिए बताए गए स्थानों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के…