खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हनुमान गली स्थित श्री पूरन सिंह कापड़ी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की।मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
सीएम धामी बोले- सनातन संस्कृति देती है क्षमा और सद्भाव का संदेश, प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत की सनातन परंपरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सदियों से क्षमा, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देती आई है। यही हमारी सांस्कृतिक विरासत की सबसे बड़ी पहचान है, जो समाज को एकता, विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी सनातन भावना को आत्मसात करते हुए देश को यह संदेश दिया है कि किसी…
बार सचिव समेत अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर बार में की आम सभा आयोजित
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट यशवंत सिंह चौहान एवं अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर बार परिसर में आम सभा आयोजित की। सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने की। सभा में वक्ताओं ने एफआईआर को षडड्ढंत्र के तहत दर्ज की गई झूठी कार्रवाई बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उनके साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है, जबकि अधिवक्ता हमेशा कानून व्यवस्था और न्यायिक…
लंबे समय से फरार वांछित आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी न्यूजीलैंड से भारत लौटते ही लुक आउट आज सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली आईटीआई में वर्ष 2024 में दर्ज मुकदमें में आरोपी हरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी बांसखेड़ा कलां, चंदाफार्म, के विरुद्ध धारा 323, 498ए, 506 आईपीसी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। विवेचना के दौरान आरोपी…
सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा में बड़ा खुलासा, पहली बार रसोई गैस रिफिल की शिकायतें टॉप-10 में, शिकायत निस्तारण में रुद्रप्रयाग अव्वल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा के दौरान जारी रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इस बार पहली बार रसोई गैस सिलेंडर रिफिल न होने से संबंधित शिकायतें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शीर्ष-10 प्रमुख शिकायतों में शामिल हुई हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़ी इस श्रेणी में 69.3 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण दर्ज किया गया है।रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो वर्षों में रसोई गैस रिफिल से संबंधित शिकायतें कभी भी प्रमुख शिकायतों की सूची में शामिल नहीं थीं, लेकिन इस बार इनकी संख्या…
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू, 24 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस, अपील की भी मिलेगी सुविधा
देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण के तहत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अपील की स्पष्ट व्यवस्था लागू की है। बूथ स्तर पर नोटिसों की सुनवाई शुरू हो चुकी है और यदि कोई मतदाता दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो उसे अपील करने का अधिकार भी प्रदान किया गया है।निर्वाचन आयोग के अनुसार, संबंधित मतदाता सबसे पहले जिलाधिकारी के समक्ष…
लोकसभा में सांसद अजय भट्ट ने उठाया न्यायालयों में ई-फाइलिंग का मुद्दा, उत्तराखंड में 1.17 लाख से अधिक मामले ऑनलाइन दर्ज
नई दिल्ली/रुद्रपुर। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से भारतीय न्यायालयों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) तथा ई-फाइलिंग व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को लेकर केंद्र सरकार से जानकारी मांगी। उन्होंने न्यायालयों में डिजिटल व्यवस्था के विस्तार और उत्तराखंड में ई-फाइलिंग की प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए।सांसद अजय भट्ट ने कानून एवं न्याय मंत्री से पूछा कि क्या देश के न्यायालयों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को प्रभावी रूप से शामिल किया गया…
‘भुली’ योजना को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन, 1,000 से अधिक आवेदन, बिना ब्याज मिलेगा 7.50 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास विभाग की महत्वाकांक्षी ‘भुली’ योजना को राज्य की महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक 1,000 से अधिक महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया है। योजना के तहत चयनित महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए बिना ब्याज के 1.66 लाख रुपये से लेकर 7.50 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन उपलब्ध कराया जाएगा।महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में…
सावन माह के प्रथम दिवस पर टीम रॉबर्ट वाड्रा की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन
काशीपुर। सावन माह के प्रथम दिवस पर टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया की ओर से रामनगर रोड स्थित कार्यालय के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्रटर राजीव चौधरी मिंटू ने किया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। राजीव चौधरी मिंटू ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। इसी भावना को आगे…
श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान शुरू
काशीपुर। भाजपा ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान शुरू किया है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला संयोजक सृष्टि आहूजा बंसल ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य संत रविदास के समता, सामाजिक न्याय, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा…
