काशीपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कथित जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।प्रदेश अध्यक्ष गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद की लोकप्रियता को देखते हुए गोंडा में पुलिस की मौजूदगी में गुंडों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में इस तरह…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
रेलवे पेंशनर्स की मासिक बैठक मैं कई मुद्दों पर चर्चा
काशीपुर। रेलवे पेंशनर्स की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। बैठक में पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और 8वें वेतन आयोग के समक्ष रखी गई मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इकाई अध्यक्ष एसपी गुप्ता और सचिव एसएस सिन्हा ने बताया कि पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी एवं भारत पेंशनर्स समाज के बैनर तले 8वें वेतन आयोग को पेंशनर्स की ज्वलंत मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया…
प्रशासन द्वारा सील किए गए माध्यमिक विद्यालय को खुलवाने को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्र
काशीपुर। मौ- हनीफ सिद्दीकी मुस्लिम पूर्व माध्यमिक विद्यालय को प्रशासन द्वारा सील किए जाने के विरोध में स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर विद्यालय तत्काल खुलवाने की मांग की है।अभिभावकों ने बताया कि प्रशासन ने बीती 9 सितंबर को विद्यालय को सील कर दिया था। इससे स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। उनका कहना है कि विद्यालय वर्ष 2010 से संचालित है और यहां सभी वर्गों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय पूर्व में शिक्षा विभाग…
संकल्प अभियान एवं बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला आयोजित
काशीपुर। आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता महेश लोधी के प्रतिष्ठान पर सेवा संकल्प अभियान एवं बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, कैरियर निर्माण और उन्हें आगे बढ़ाने के विषय पर भी विचार रखे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नामित पार्षद अमित मनचंदा का आवास विकास मंडल की ओर से फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अमित मनचंदा…
लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी पुलिस हिरासत में
काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्रतार किया है। वारंटी अभियुक्त संजीत सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मंडी समिति ग्राउंड, बाजपुर से उसे गिरफ्रतार कर लिया। गिरफ्रतार अभियुक्त की पहचान संजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम गुमसानी, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्रतारी के बाद अभियुक्त…
विधानसभा क्षेत्र में तीन टाइल मार्गों का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया शिलान्यास
काशीपुर। चामुंडा विहार कॉलोनी में लगभग 34 लाख की लागत से बनने वाले तीन टाइल मार्गों का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विधिवत शिलान्यास किया। मार्गों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग भी पूरी होगी।शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम वार्ड संख्या 35 के पार्षद मयंक मेहता, राज्य मंत्री सीमा चौहान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता और जिला मंत्री रजत सिद्धू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों…
सूर्या फाउंडेशन ने किया पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम
काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा ग्राम देवीपुरा स्थित राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्री गार्ड के साथ सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तराऽंड सरकार हरीश उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ- सुशीला सूद, सूर्या फाउंडेशन के उत्तराऽंड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, शिक्षक संध्या कोहली, प्रिया लोहनी, हेमा आर्या,…
काशीपुर अर्बन बैंक बोर्ड का सम्मान समारोह संपन्न
काशीपुर। नगर के एक रिसॉर्ट में काशीपुर अर्बन बैंक के नवनिर्वाचित संचालक मंडल तथा बैंक के चुनाव में सहयोग देने वाले क्षेत्र के ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी आए अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली और कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के जाने माने किसान चौधरी संसार सिंह ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक बाली ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुने गए बोर्ड से अपेक्षा करता हूं कि वह किसी भी…
मांगों को लेकर राजकीय चिकित्सालय में आशाओं का धरना प्रदर्शन जारी
काशीपुर। प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय के प्रांगण में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम संबोधित राजकीय चिकित्सालय के कार्यवाहक सीएमएस को सौंपते हुए नारा दिया कि 3000 में दम नहीं 26000 से कम नहीं, आशा वर्करों ने कहा कि सरकार उनको सरकारी नौकरियों में शामिल करें । आशाओं ने कहा कि सितंबर माह से प्रत्येक मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, अगर उनकी…
अब पूर्वांचल के लोगों का छठ पूजा स्थल भी चमक उठेगा
काशीपुर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद और महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते महादेव नहर के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। अब पूर्वांचल के लोगों का छठ पूजा स्थल भी चमक उठेगा। इसके लिए करीब 10 करोड रुपए की कार्य योजना बनाई गई है। इसी क्रम में महापौर दीपक बाली ने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षदों के साथ महादेव नहर का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नहर के मौजूदा हालात, गंदे पानी की…
